Monday, October 19th, 2026

2023 में जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकलेगी जाएगी, जानें क्या है खासियत

 ओडिशा के पुरी में हर साल आषाढ़ माह में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. जगत के स्वामी यानी भगवान जगन्नाथ श्रीकृष्ण का ही एक रूप हैं. पुरी रथ यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू होती हैं. ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को तीन अलग-अलग दिव्य रथों पर नगर भ्रमण कराया जाता है. आइए जानते हैं साल 2023 में कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा.

जगन्नाथ रथ यात्रा 2023

जगन्नाथ रथ यात्रा नए साल में 20 जून 2023 को निकलेगी. आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 19 जून 2023 को सुबह 11.25 से अगले दिन 20 जून 2023 दोपहर 01.07 बजे तक रहेगी.

जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व

हिंदू धर्म में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का बहुत ही अधिक महत्व है. यात्रा के पीछे यह मान्यता है कि भगवान अपने गर्भ गृह से निकलकर प्रजा का हाल जानने निकलते हैं. इस यात्रा में देश-विदेश से लाखों शामिल होने आते हैं. जो भक्त इस रथ यात्रा में हिस्सा लेकर भगवान के रथ को खींचते है उनके तमाम दुख, दर्क और कष्ट खत्म हो जाते हैं और उन्हें सौ यज्ञ करने के समान पुण्य प्राप्त होता है.

रथ यात्रा से पहले एकांत में रहते हैं जगन्नाथ जी

रथ यात्रा निकालने के 15 दिन पहले ही जगन्नाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.  इस अवधि में भक्त दर्शन नहीं कर सकते. ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम की मूर्तियों को गृर्भग्रह से बाहर लाया जाता है और पूर्णिमा स्नान के बाद 15 दिन के लिए वे एकांतवास में चले जाते हैं.  माना जाता है पूर्णिमा स्नान में ज्यादा पानी से नहाने के कारण भगवान बीमार हो जाते हैं. इसलिए एकांत में उनका उपचार किया जाता है.

 

 

#जगन्नाथ रथ यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय