Tuesday, October 20th, 2026

200 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान्स

 नई दिल्ली 
Reliance Jio और Bharti Airtel भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियां हैं। दोनों कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहक जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। ऐसा करने के लिए Jio और Airtel दोनों ही अपने-अपने यूजर्स को कम लागत वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही हैं। अगर आप प्रीपेड यूजर हैं और आप कम कीमत में एक शानदार प्लान खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के एंट्री लेवल यानी कम कीमत वाले प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है। 
 
आपको बता दें कि Jio और Airtel के पास 200 रुपये से कम के कई प्रीपेड प्लान्स हैं। जहां जियो के पास 200 रुपये से कम के दो प्लान हैं जिनकी कीमत 149 रुपये और 199 रुपये हैं। तो वहीं एयरटेल यूजर्स के पास 200 रुपये से कम के कई प्लान हैं जिनकी कीमत 19 रुपये से लेकर 199 रुपये तक हैं। आज हम आपको इन दोनों कंपनी के प्लान्स का विश्लेषण (Comparison) कर बताएंगे कि किस कंपनी का कम कीमत वाला प्लान बेहतर है।

 

Source : Agency

पाठको की राय