Wednesday, October 21st, 2026

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय: 20 मार्च तक जमा होंगे वॠ परीक्षाओं के फार्म

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने स्नातक के प्रथम से तीसरे वर्ष की सभी परीक्षाओं के फार्म खोल दिए हैं। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीबीएस, बीसीए और बीकॉम आनर्स शामिल हैं। पांच से बीस मार्च तक नियमित, प्राइवेट और पूर्व विद्यार्थी आनलाइन फार्म जमा कर पाएंगे। विद्यार्थी मूल मार्कशीट के अभाव में बीयू द्वारा इंटरनेट पर जारी किए गये रिजल्ट की अंकूसची लेकर अपने परीक्षा फार्म जमा कर पाएंगे। बीयू ने सभी विद्यार्थियों के मूल अंकसूचियां विवि भेजना शुरू कर दिया है। करीब एक सप्ताह में सभी विद्यार्थियों को अंकसूची मिल जाएंगी। 

 

#बरकतउल्ला

Source : Agency

पाठको की राय