Tuesday, October 20th, 2026

18 या 19 को कमलनाथ के साथ सीनियर विधायकों की बैठक, कांग्रेसियों ने चूल्हे पर बनाई रोटी...

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के आधा दर्जन प्रवक्ताओं ने रसोई गैस महंगी होने के विरोध में चूल्हे पर रोटी बनाई। प्रदर्शन में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता सिद्धार्थ राजावत, अजय यादव, स्वदेश शर्मा, विक्की खोंगल मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर विधानसभा में यदि भाजपा ने कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस इसे लेकर इसी सप्ताह सीनियर विधायकों की बैठक कर इस पर अपनी फाइनल रणनीति बनाने जा रही है। कमलनाथ के भोपाल आने के बाद 18 या 19 फरवरी को यह बैठक होगी। जिसमें इस चुनाव की हर स्थिति को लेकर पार्टी के सीनियर विधायक रणनीति बनाएंगे।

कांग्रेस की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में किसे उतारा जाएगा इस पर 18 या 19 फरवरी को पार्टी की ओर से अंतिम मुहर लग सकती है। कमलनाथ भोपाल आने के बाद इस पर  डॉ. गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, बृजेंद्र सिंह राठौर सहित कुछ अन्य सीनियर विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें यह तय होगा कि यदि भाजपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को देने की बात मान ली तो वह अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

यदि उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया जाता है, तो कांग्रेस दोनों पदों के लिए चुनाव लड़ेगी। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवार किसे बनाया जाएगा, यह तय इसी बैठक में कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी तय कर लिया जाएगा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों के लिए कौन-कौन से विधायक प्रस्तावक होंगे। इसके बाद 20 फरवरी तक यह सब औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। हालांकि कांग्रेस के कुछ विधायकों को यह उम्मीद है कि भाजपा विधानसभा की परम्पराओं के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा में अध्यक्ष का चुनाव 22 फरवरी को हो सकता है।

 

#बैठक#कांग्रेसियों

Source : Agency

पाठको की राय