Sunday, October 25th, 2026

15 मई तक बंद रहेगा बिहार विधानसभा सचिवालय, आदेश जारी

पटना 
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विधानसभा सचिवालय को अति महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर 15 मई तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। 2 मई तक के लिए पहले से ही सभा सचिवालय बंद कर दिया गया था। इस दौरान संसदीय समितियों की पूर्व निर्धारित बैठकें भी स्थगित रहेंगी। हालांकि बिहार विधानसभा । 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा सचिवालय के कर्मियों तथा उनके परिजनों में अप्रत्याशित रूप से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस कारण सभा सचिवालय के कर्मियों तथा उनके परिजनों सहित हाल ही में एक माननीय सदस्य का भी निधन हो चुका है। इसे देखते हुए कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सभाध्यक्ष  सिन्हा ने 15 मई तक सभा सचिवालय को बंद रखने का निर्णय लिया है। सभाध्यक्ष ने सभा सचिवालय की बंदी के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में ही मौजूद रहने और अपना-अपना मोबाइल ऑन रखने का भी निर्देश दिया है। इन निर्णयों की जानकारी विधानसभा उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने दी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय