Tuesday, October 20th, 2026

15 से 19 मार्च तक ओलंपिक क्वालिफाइंग फेडरेशन कप में नीरज, दुती और हिमा पर प्रदेश की नजरें

नई दिल्ली
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा फेडरेशन कप 15 से 19 मार्च तक एनआईएस पटियाला में होगी। यह टोक्यो ओलंपिक की क्वालिफाइंग स्पर्धा होगी। इसके चलते इसमें नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह, अविनाश साबले, दुती चंद और हिमा दास समेत सभी दिग्गज एथलीट शामिल होंगे। इस स्पर्धा के जरिए दुती और हिमा टोक्यो का टिकट कटाना चाहेंगी। कोरोना के चलते लगभग एक साल बाद एथलेटिक्स की कोई बड़ी प्रतियोगिता देश में आयोजित होगी।

इस चैंपियनशिप में होने वाली 19 स्पर्धाओं के लिए क्वालिफाइंग मार्क भी तय कर दिए गए हैं। दरअसल ओलंपिक क्वालिफाई के लिए एथलीटों के पास यह प्रतियोगिता बड़ा मौका होगी। कोरोना के चलते एथलीटों को न ही देश में और न ही विदेश में खेलने का मौका मिला है। यही कारण है कि फेडरेशन ने फरवरी और मार्च में कई टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया है। इनमें गुवाहाटी में छह फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के अलावा 18,25 फरवरी और पांच मार्च को पटियाला में इंडियन ग्रां प्रि का आयोजन किया जाएगा।

 

#नीरज#दुती

Source : Agency

पाठको की राय