14 से दिल्ली-चण्डीगढ़ के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर
दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रेलवे अरितिक्त ट्रेन चलाने जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-चंडीगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन 14 से 18 अक्टूबर तक छह फेरा में चलेगी।
- 01656 चण्डीगढ़- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रात 11.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम 06.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 01655 गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.10 बजे प्रस्थान कर लखनऊ व मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 02.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- 01676 आनन्द विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 11 अक्टूबर से 17
नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को रात 10.50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन दोपहर 02.45 बजे छूटकर रात 10.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

पाठको की राय