Friday, October 23rd, 2026

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा, NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स 

 मेरठ  
एक जुलाई से मेरठ के सिवाया टोल होते हुए दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा हो जाएगा। कोरोना की मार से अभी लोग उबर भी नहीं पाए कि सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स में वृद्धि की मार पड़ने वाली है। एनएचएआई ने टोल टैक्स में 10 रुपये से 40 रुपये तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। टोल प्रबंधन ने एक जुलाई से बढ़ी हुई दरों पर टैक्स वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।


दिल्ली-देहरादून के बीच मेरठ में एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा है। प्रत्येक वर्ष जुलाई में टैक्स की दरों में वृद्धि की जाती है, लेकिन बीते वर्ष कोरोना के चलते एनएचएआई ने टैक्स की दरों में कोई वृद्धि नहीं की थी। इस वर्ष भी कोरोना के चलते टैक्स की दरों में वृद्धि नहीं होने का अनुमान था। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ने पहले ही टैक्स वृद्धि की संभावना जताई थी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय