1 मार्च तक अमरावती में कर्फ्यू का ऐलान
अमरावती
अमरावती जिले में प्रशासन ने 22 फरवरी को रात 8 बजे से 1 मार्च तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू 1 मार्च को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। इस कर्फ्यू के दौरान बेहद सख्ती रहेगी और जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राशन, सब्जी, फल और दूध आदि जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानें भी सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी।
Source : Agency

पाठको की राय