Monday, October 19th, 2026

1 फरवरी से इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश 

नई दिल्ली
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को बताया है कि 1 फरवरी से पीएनबी के ग्राहक नॉन ईएमवी एटीएम मशीन(Non-EMV ATM) से कोई भी वित्तीय और गैर वित्तीय लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक के खाताधारकों को 1 फरवरी से नॉन ईएमवी एटीएम मशीन से कैश निकालने की सुविधा नहीं मिलेगी। बैंक ने एटीएम से होने वाले फॉड को देखते हुए यह फैसला किया है।

 पंजाब नेशनल बैंक(PNB Bank) ने लगातार बढ़ रहे एटीएम धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ कदम उठाया है। बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस बार में जाानकारी दी है। PNB के ट्वीट के मुताबिक 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक नॉन-ईएमवी एटीएम (Non-EMV ATM) मशीनों से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंग। 1 फरवरी से PNB के एटीएम कार्ड से नॉन-ईवीएम एटीएम मशीनों से कैश नहीं निकाल सकेंगे।

PNB ने Tweet कर दी जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ( PNB) ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को जानकारी दी और बताया कि धोखाधड़ी से बचाने के लिए बैंक ने 1 फरवरी से नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेन-देन प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। नॉन ईएमवी एटीएम मशीनों एटीम कार्ड की जानकारी को हैक नहीं किया जा सकता है। कार्ड की क्लोनिंग की संभावना खत्म ह जाती है । बिना EMV वाले ATM से किसी भी तरह के फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को रोकने का फैसला किया गय है।

 

Source : Agency

पाठको की राय