Tuesday, October 20th, 2026

'बागी 4' : टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी में हुई सारा अली खान की धांसू एंट्री


बीते साल रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म 'बागी 3' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के लगने के बाद मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम रहे थे। हालांकि सभी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू होने के बाद मेकर्स भी 'बागी 4' को जल्द से जल्द फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फीमेल लीड की एंट्री हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान को 'बागी 4' आॅफर हुई है। इससे पहले साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'हीरोपंती 2' भी सारा को आॅफर हुई थी। लेकिन ड्रग मामले में नाम आने के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। हालांकि साजिद ने उन्हें एक और फिल्म में लेने का वादा किया था। और अपने वादे के मुताबिक साजिद ने सारा अली खान को 'बागी 4' के लिए चुना है। सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। दोनों स्टार्स की आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय