Monday, October 26th, 2026
Breaking
  •    भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को गौतम गंभीर की खास टिप्स, प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?  •    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; 5 की मौत, 14 घायल 2. छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी बस, पांच लोगों की मौत, 14 घायल 3. रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर मौत का मंजर, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की जान गई, 14 घायल  •    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना  •    राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित  •    शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

दुर्ग में पिकअप से मिले ₹4 करोड़ कैश, चेकिंग के दौरान सीक्रेट चेंबर से बरामद हुई रकम

दुर्ग.

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम बरामद की है। रकम पिकअप के पीछे हिस्से को मोडिफाई कर बनाए गए स्पेशल चेंबर में रखी गई थी। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था।

25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया। पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।

दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।

 

#Pickup

Source : Agency

आपकी राय

2 + 10 =

पाठको की राय