हैदरपोरा एनकाउंटर पर बवाल जारी, मुठभेड़ में मारे गए नागरिकों के परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन
श्रीनगर
श्रीनगर के हैदरपोरा में एक मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए दो नागरिकों को लेकर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विरोध कर रहे परिजनों को मौके से हटा दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पीड़ितों के लिए न्याय और उनके शव की वापसी की मांग को लेकर अल्ताफ भट और मुदस्सर गुल के परिजनों ने आम नागरिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में अपने घरों को लौटने की अनुमति दी। पुलिस ने कहा कि यह प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए किया गया था, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह अपमानजनक है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने परिवारों को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। अब्दुला ने कहा, "मैंने शायद ही कभी ऐसे परिवारों को नहीं देखा है, जिनके साथ अन्याय हुआ है, वे इतनी गरिमा के साथ खुद का आचरण करते हैं। वे अपनी मांगों में वाजिब हैं और अपने आचरण में प्रतिष्ठित हैं। इसका परिणाम सभी को दिखाई दे रहा है क्योंकि पुलिस उन्हें रात के अंधेरे में घसीटती है।"

पाठको की राय