Tuesday, October 20th, 2026

हेलमेट के साथ - मृत्यु को मात : एडीजी  सागर

भोपाल 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई  डी.सी. सागर ने आमजन के लिये यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने के लिये यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि दो पहिया वाहन-चालक यदि हेलमेट का प्रयोग शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करते हैं, तो दुर्घटनाओं में मृत्यु को आसानी से मात दी जा सकती है। वे शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नरसिंहपुर में आयोजित वॉकाथन में दो पहिया वाहन-चालकों को समझाइश दे रहे थे। वॉकाथन में नरसिंहपुर के पुलिस बल और स्कूली बच्चों ने सहभागिता की।

 

#एडीजी  सागर

Source : Agency

पाठको की राय