Tuesday, October 20th, 2026

हीरापुर में पकड़ाया शराब का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
आजाद चौक पुलिस हीरापुर के एक घर में छापामार कर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों लीटर केमिकल के साथ 70 साल के कलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं थाने के पास चल रही शराब फैक्ट्री ने कबीरनगर थाना पुलिस की भूमिका पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

चौकाने वाली बात यह है कि अवैध शराब फैक्ट्री कबीर नगर थाना क्षेत्र में चल रही थी लेकिन कार्रवाई के लिए खुद आजाद चौक सीएसपी आईपीएस अंकित शर्मा को अपनी टीम के साथ छापामार कार्रवाई करनी पड़ी। इसकी जानकारी न तो कबीर नगर और न ही आमानाका थाने को दी गई। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाली आईपीएस अंकिता शर्मा के नेतृत्व में की गई। वहीं बुजुर्ग आरोपी कलवंत घर में ही लंबे समय से अवैध शराब की फैक्ट्री चला रहा था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कबीरनगर थाना और पास के ही अन्य थाना पुलिस को इसकी जानकारी थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय