हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्तियां
रायपुर
सुप्रीम कोर्ट की सहमति मिलते ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया। नरेंद्र कुमार व्याह और नरेश कुमार चंद्रवंशी को सुप्रीम कोर्ट ने जज नियुक्त किया है। नरेश कुमार चंद्रवंशी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के विधि विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं नरेंद्र कुमार व्याह उच्च न्यायालय में बतौर वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। गुरूवार 4 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की हुई बैठक में इन दो को जस्टिस बनाने का निर्णय लिया गया।
Source : Agency

पाठको की राय