Wednesday, October 21st, 2026

हां हमें भगवान ने ही बचाया, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी भगवान का ही रूप: पीएम मोदी

नई दिल्ली 
पीएम मोदी ने कहा कि हां हमें भगवान ने ही बचाया, लेकिन वे डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस ड्राइवर, सफाई कर्मचारी आदि के रूप में आए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा पर जवाब देते हुए बताया कि कैसे भारत ने इस महामारी से जंग लड़ी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को भी जवाब दिया जिन्होंने कहा था कि कोरोना से भगवान ने देश को बचा लिया। पीएम ने कहा, ''मनीष तिवारी जी ने कहा कि भगवान की कृपा है कि हम कोरोना से बच गए। 

मैं जरूर इस बात पर कुछ कहना चाहूंगा, यह भगवान की कृपा ही है कि दुनिया हिल गई हम बच गए। क्योंकि वो डॉक्टर, वो नर्स भगवान का रूप बनकर आए थे। वे अपने छोटे-छोटे बच्चों को कहकर निकलते थे कि शाम को लौटकर आऊंगा, लेकिन 15-20 दिन आ नहीं पाते थे।'' पीएम ने कहा, ''हम कोरोना से जीत गए क्योंकि ये सफाई कर्मचारी, मरीजों के पास जाकर साफ-सफाई करते थे। भगवान का रूप ये सफाई कामदार के रूप में आया था। कोई एंबुलेंस चलाने वाला ड्राइवर, वह जानता था कि मैं जिसे ले जा रहा हूं वह कोरोना मरीज है, वह ड्राइवर भगवान का रूप था। भगवान अलग-अलग रूप में आया था, जिनता हम उनका गौरवगान करेंगे,हमारे भीतर भी ताकत पैदा होगा। जिनके अंदर निराशा पैदा हो गई है, उन्हें भी कहता हूं कि देश के 130 करोड़ लोगों का पराक्रम याद करिए, आपके अंदर भी ऊर्जा पैदा हो जाएगी।''

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय