Monday, October 19th, 2026

हसीनाएं बढ़ती उम्र के साथ और हसीन होती जा रही हैं

 

शराब की जब बात करते हैं तो उसमें एल्कोहॉल के सभी प्रकार शामिल होते हैं। जैसे, वाइन, बीयर, व्हिस्की इत्यादि। लेकिन एक खास प्रकार की शराब यानी वाइन के लिए कहा जाता है कि वह जितनी पुरानी होती जाती है उतनी ही टेस्टी भी हो जाती है। लेकिन यहां स्वाद की नहीं गुणों और खूबसूरती की बात हो रही है।

इसलिए एक जरूरी बात आपको बता दें कि रेड वाइन त्वचा को सुंदर बनाने का एक कारगर उपाय है। त्वचा पर किस तरह आप मात्र एक सप्ताह में इसका असर देख सकते हैं, इस बारे में हमने आपको एक स्टोरी में पूरी प्रक्रिया के साथ बताया है। इस स्टोरी के अंत में हम उसका लिंक दे रहे हैं आप क्लिक करके जान सकते हैं। फिलहाल हसीनाओं पर फोकस करते है...


हमारी इंडस्ट्री में ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर तो लाइमलाइट लूटी ही लेकिन अब अपनी खूबसूरती के कारण लाइमलाइट में रहती हैं। इनके रूप के सीक्रेट्स हर कोई जानना चाहता है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है।

इन ऐक्ट्रेस में शामिल नाम हैं, मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, भाग्यश्री, काजोल, रेखा और हेमा मालिनी। जी हां, हेमा मालिनी भी। हेमा आज भी इतनी सुंदर दिखती हैं कि मानों छूने से गंदी हो जाएंगी। रेखा की सुंदरता के तो कहने ही क्या, वो तो एक मिसाल बन चुकी हैं, बढ़ती उम्र में खूबसूरत दिखने की।


अगर आप सोच रहे हैं कि ये सभी ऐक्ट्रेस महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और क्लीनिकल ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के कारण इतनी सुंदर दिखती हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि इनकी खूबसूरती का राज इनकी प्लानिंग और लाइफस्टाइल में छिपा है।

जी हां, प्लानिंग यानी जीवन को लेकर अपनी प्लानिंग। कब क्या और कितना करना है, इन सबने अपने जीवन को एक प्लान के साथ जिया है और जी रही हैं। जब काम किया तब सिर्फ काम पर फोकस था। अब उतना काम करती हैं कि बोझ ना लगे। इसके साथ ही अपने परिवार और अपने आपको पूरा समय देती हैं।

जब आप अपने काम और जीवन से संतुष्ट होते हैं तो आपके चेहरे पर एक अलग ही ऑरा नजर आता है। जो आपके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देता है। बस यही नैचरल चार्म आज भी इन हसीनाओं को और अधिक हसीन दिखाता है।

ये खुश रहती हैं और अपना पूरा ध्यान रखती हैं। जैसे, इनकी डाइट, एक्सर्साइज और स्किन केयर रुटीन जैसी सभी चीजे तय हैं। आज के समय में इनकी प्राथमिकता में ये खुद हैं। यह बात पूरी तरह सही भी है कि जब आप अपने आपको प्यार करते हैं और प्राथमिकता पर रखते हैं तो आप कहीं अधिक सुंदर नजर आते हैं।


सिनेमा, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े रहने के कारण इन सभी ऐक्ट्रेसेज को अपनी स्किन और बॉडी को लेकर अच्छी समझ है। इन्हें पता है कि क्या इनको अधिक आकर्षक और फिट बनाता है। जैसे, भाग्यश्री अपने दिन की शुरुआत केसर के पानी के साथ करती हैं। तो वहीं मलाइका अरोड़ा के दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ होती है।


हेमा से लेकर मलाइका तक, सभी ऐक्ट्रेस अपनी डायट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं। ये सभी ज्यादातर समय घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही इनकी डायट बहुत संतुलित होती है। फास्ट फूड और डिब्बाबंद चीजों को ये अपनी प्लेट से हमेशा ही दूर रखती हैं।

इनकी जगह पर फल, हरी सब्जियां, जूस, सूप और ग्रीन-टी इन सभी ऐक्ट्रेस की डायट का हिस्सा हैं। तो अगर आप भी चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपका ग्लो ऐसे ही बना रहे जैसे, इन ऐक्ट्रेस का रूप दमकता है तो आपको अपनी डायट पर ध्यान देना होगा।


मलाइका खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सर्साइज करती हैं और रोज जिम जाती हैं। तो वहीं रेखा अपनी फिटनेस के लिए योग को प्रिफर करती हैं। तो हेमा मालिनी को वॉक करना अधिक पसंद है। जबकि माधुरी डांस के जरिए खुद को फिट रखना पसंद करती हैं।

यानी ये सभी ऐक्ट्रेस कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करती हैं, जो इनकी बॉडी पर एक इंच भी एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देता है। योग हो या डांस हो, ये सभी ऐक्टिविटीज शरीर के अंदर रक्त के प्रवाह को बढ़ाती हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है और त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। इसका नतीजा यह होता है कि त्वचा एकदम स्वस्थ और जवां बनी रहती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय