हवाओं ने बदला पाला तो गर्मी से मिली राहत, कहीं-कहीं हो सकती है बारिश
भागलपुर
पूर्वी बिहार बीते तीन दिनों से मानसून की बारिश से महरूम है। बीते 24 घंटे में हवाओं ने पाला बदलकर पूर्वी कर लिया। इससे गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन उमस ने पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार तक ऐसे ही मौसम रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे भी गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां 2.8 मिमी बारिश हुई तो वहीं दिन-रात के तापमान में क्रमश: 0.2 व 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गयी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 86 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक और कम होकर 82 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिनभर 3.4 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।

पाठको की राय