Wednesday, October 21st, 2026

हमारे रेवेन्यू का लगभग 15 हजार करोड़ रुपए केंद्र ने नहीं दिया-चौबे

रायपुर
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कल पेश होने वाले राज्य बजट पर कहा है कि निश्चित रूप से कोरोना की वजह से राजस्व की प्राप्ति कम हुई है, हमारे रेवेन्यू का लगभग 15 हजार करोड़ रुपए केंद्र ने हमें नहीं दिया। पिछले साल के बजट की तरह इस साल का बजट भी रहेगा, कोरोना के चलते पिछले साल की तरह यह बजट रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमको कुछ नए कार्यों को किस तरह से ले लेना है यह सोचना होगा, छत्तीसगढ़ में हम केंद्र सरकार से बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है, केंद्र सरकार हमारा धान नहीं लेती है तो हमें अतिरिक्त भार पड़ेगा, हम अपनी प्रचलित योजनाओं में कटौती नहीं करेंगे। आर्थिक संकट से गुजर रहे छत्तीसगढ़ में इस बजट में थोड़ा बहुत असर दिखाई देगा।

वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बजट को लेकर दिए बयान पर कहा कि रमन सिंह स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने हमें हमारे हिस्से के 15 हजार करोड़ नहीं दिए, हमें केंद्र सरकार की गारंटी पर लोन लेने की सलाह देते हैं। कर्ज लेने में हमारी आलोचना कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि रमन सिंह को पीएम मोदी के आगे भी जुबान खोलने की ताकत दिखाना चाहिए।

 

#हमारे रेवेन्यू

Source : Agency

पाठको की राय