Friday, October 23rd, 2026

हटाएं घोटालों की सरकार , बनाएं कांग्रेस सरकार : अलमास सलीम

( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । 
  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों प्रदेश के विभिन्न गांव - शहरों में आमजन के बीच जाकर बातचीत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को जनसंवाद का नाम दिया गया है।
ऐसा ही जनसंवाद कार्यक्रम गत दिवस भोपाल के करोंद क्षेत्र स्थित   साईं पैलेस गार्डन में हुआ । वहां  मन खा सरपंच के  नेतृत्व मे  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलमास सलीम ने आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की ।
नरेला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए युवा नेता अलमास सलीम ने कहा कि मध्यप्रदेश में होनेवाले  आगामी विधानसभा चुनाव में ऊर्जावान नेता  कमलनाथ  के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाना है। इसके लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा ।
आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर
  महिलाओं को 15 सौ रुपए नारी सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे ।
प्रदेश के दो लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
 ओल्ड पेंशन योजना लागू होगी । हर घर के लिए 100 यूनिट बिजली माफ होगी और  200 यूनिट का बिल आधा ही आएगा। प्रत्येक घर में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
 जनसंवाद में  पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओम पटेल, मनीष चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष रमजान खान, मान खां सरपंच, राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद मेव, सीहोर जिला पंचायत सदस्य अनस मेव, अब्दुल वहीद मेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बैरागी ने भी अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अलमास सलीम ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के दूसरे शहरों और गांवों में भी जनसंवाद का कार्यक्रम होगा । इसके लिए वे अपने साथियों को लेकर प्रदेश का दौरा करेंगे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय