Tuesday, October 20th, 2026

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

रायपुर
गढ़चिरौली में नक्सलियों ने अल्लेंगा-अल्लुर मार्ग में निमार्णाधीन सड़क के काम में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। एटापल्ली के पुलिस डिवीजन के अल्लेंगा-अल्लूर रोड का निर्माण हो रहा है। यहां पहुंचकर वाहनों को आग लगाते हुए नक्सलियों ने जमकर उपद्रव किया है।

आगजनी के बाद नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी धमकाया है। मजदूरों को इस सड़क निर्माण से दूर रहने की धमकी दी है, जिसके बाद सड़क निर्माण में लगे मजदूर मौके से भाग निकले। नक्सली उपद्रव को लेकर पड़ोसी राज्य के अल्लेंगा व अल्लुर में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने अल्लेंगा-अल्लुर सड़क निर्माण में लगे दो जेसीबी समेत एक रोड रोलर व एक अन्य वाहन को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने इस रोड के निर्माण का विरोध पहले भी किया था। नक्सलियों के अचानक आगजनी की घटना को अंजाम देने से अंदरूनी इलाकों में दहशत की स्थिति है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल पूरे मामले की जानकारी लेकर अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है।

 

Source : Agency

पाठको की राय