Wednesday, October 21st, 2026

स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट बनीं  कर्नाटक की लड़की, ऑक्सफोर्ड में गाड़े झंडे

नई दिल्ली
कर्नाटक की रश्मि सांवत इंग्लैंड स्थित दुनियाभर में प्रतिष्ठा रखने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल इस पद को हासिल करने के साथ ही रश्मि के नाम पर एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। रश्मि सामंत पहली भारतीय महिला छात्र बन गई हैं, जिन्होंने ये पद हासिल किया है। 

यानी उन्हें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले और उन्होंने एकतरफा जीत चुनाव में हासिल की है। उनके सामने लड़ रहे अन्य उम्मीदवार उनको कोई चुनौती नहीं दे सके। रश्मि ने अपने चुनाव में यूनिवर्सिटी से साम्राज्यवादी प्रतिमाओं को हटाने और कोरोना को देखते हुए छात्रों को रियायत दिए जाने को सबसे ज्यादा मुद्दा बनाया था। जो छात्रों को पसंद आया और उनको अपना प्रतिनिधि चुना। 

रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिनकेयर कॉलेज में एनर्जी सिस्टम में एमएससी की छात्रा हैं। रश्मि कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा हैं। यहां से उन्होंने 2016 से 2020 के बीच स्नातक किया है। रश्मि मणिपाल में रहते हुए भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं। इस साल वो ऑक्सफोर्ड पहुंची और अब ऑक्सफोर्ड पहुंचकर भी उन्होंने कमाल दिखाया है।
 

 

# कर्नाटक की लड़की

Source : Agency

पाठको की राय