Tuesday, October 20th, 2026

स्टडी: कोरोना से संक्रमित होने के 8 महीने बाद शरीर में बनती है मजबूत एंटीबॉडी 

 नई दिल्ली  
भारत समेत दुनिया के कई देशों को अब कोरोना की वैक्सीन मिल गई है लेकिन जब तक ये टीका लोगों को लग नहीं जाता है, वायरस का खतरा बना हुआ है। कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है। वायरस को लेकर हो रही स्टडी में अलग-अलग तरह के नतीजे निकल कर सामने आ रहे हैं।

 लोगों के मन में कोरोना को लेकर उठने वाले सवालों में से सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि अगर आप एक बार वायरस से संक्रमित होकर ठीक हो जाते हैं तो क्या आप फिर से वायरस की चपेट में आ जाएंगे या फिर आपके शरीर में एंडीबॉडी उसे रोक देंगी? या फिर शरीर में बनी एंटीबॉडी कोरोना के इस नए वेरिएंट पर भी काम करेगी? 

ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब जर्नल साइंस में छपी एक स्टडी में दिया गया है जिसके मुताबिक मानव शरीर आमतौर पर वायरस के बाद कम से कम आठ महीने तक कोरोनोवायरस के लिए मजबूत एंटीबॉडी तैयार करता है। यानी संक्रमण से ठीक होने के आठ महीने बाद आपके शरीर में वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी बनकर मजबूत होते हैं, जो आपको दोबोरा संक्रित होने से बचाते हैं। अध्ययन किए गए लगभग 90% रोगियों में सुस्त, स्थिर प्रतिरक्षा पाई गई है।

 

#कोरोना से संक्रमित

Source : Agency

पाठको की राय