स्कूल खुलते ही 2 बच्चों समेत 19 स्कूल स्टॉफ कोरोना संक्रमित
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में अभी पूरी तरह से कोरोना खत्म नहीं हुआ है.इधर नियमों के दायरे में स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है। उधर राजनांदगांव जिले के ग्राम पर्री स्थित युगांतर पब्लिक स्कूल में स्कूल खुलते ही एक साथ कई कोरोना संक्रमित मिले है. स्कूल के 2 बच्चे और 19 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.प्रशासन हेल्थ कैंप लगाकर सैंपल ले रही है। प्रबंधन की ओर से स्कूल को फिर से बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हेल्थ कैंप खत्म होने के बाद निर्णय होगा।
दरअसल, ग्राम पर्री स्थित युगांतर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एक स्टाफ का सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बुधवार को संपर्क में आए स्टाफ के सैंपल लिए गए तो एक ही दिन में 12 पॉजिटिव मिले। इनमें 2 स्टाफ के बच्चे हैं। ज्यादातर स्टाफ अपने परिवार के साथ स्कूल कैंपस में ही रहता है। इतनी संख्या में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को स्कूल में हेल्थ कैंप लगाया।
सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के कारण संस्था द्वारा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी क्लास और आॅनलाइन के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए क्लासेस चलाई जा रही थी। इसी बीच संस्था में कोरोना ने विस्फोटक रूप ले लिया। यह पहला अवसर है कि किसी शैक्षणिक संस्थान के स्टॉफ और विद्यार्थी कोरोना के जद में आए। कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी को कोविड-19 अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पाठको की राय