सोनिया गांधी का तेल के बढ़ते दामों पर पीएम मोदी को लेटर
नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि कीमतें ऐतिहासिक एवं अव्यावहारिक हैं। ईंधन के बढ़े दाम वापस लिए जाएं और इसका लाभ हमारे मध्यम एवं वेतनभोगी वर्ग, किसानों, गरीबों तक पहुंचाया जाए। सोनिया गांधी ने कहा कि जिस तरह जीडीपी गोता खा रही है और ईंधन के दाम बेतरतीब बढ़ रहे हैं, सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ने में लगी है।
Source : Agency

पाठको की राय