Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स-निफ्टी नए रेकॉर्ड पर

मुंबई
बजट घोषणाओं से गदगद शेयर बाजार में तेजी का दौर गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614 अंक के नए शिखर पर जा पहुंचा। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106 अंक यानी 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 14896 अंक के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। इसके साथ ही बीएसई का मार्केट कैप पहली बार 200 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 49926.45 का न्यूनतम और 50614.29 का उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 6.21 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।

 

#सेंसेक्स-निफ्टी

Source : Agency

पाठको की राय