सेंसेक्स 662 अंक की तेजी के साथ खुला
मुंबई
आज भी सेंसेक्स और निफ्टी नए रेकॉर्ड के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 662.44 अंक की तेजी के साथ 51394.07 अंक ने नए शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 174.25 अंक की छलांग के साथ 15098.50 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में Mahindra & Mahindra के शेयर में सबसे अधिक 9 फीसदी की तेजी रही। State Bank of India और Axis Bank के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी से सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ खुले। निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 2 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। आज 140 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। इनमें आदित्य बिड़ला फैशन, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और Globus Spirits शामिल हैं।

पाठको की राय