सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर हैरान थे संदीप नाहर
नई दिल्ली
एक्टर संदीप नाहर की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास में कथित तौर पर सुसाइड किया है। संदीप का एक फेसबुक वीडियो भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपनी पत्नी और हालात से तंग आ चुके हैं। वहीं हाल ही में उनके साथ काम कर चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने उनकी प्रोफेशल लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने इस दौरान बताया कि जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर आई थी तो वो किस कदर परेशान हुए थे।
सुचित्रा पिल्लई, संदीप के साथ एक सीरीज ‘कहने को हमसफर है’ में दिखाई दी थीं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'ये अवास्तविक लगता है कि! संदीप और मैंने एक साथ एक शो पर तीन साल काम किया था। वो सेट पर खुशमिजाज़ रहते थे। वो हमें हमेशा जोक सुनाकर हंसाया करते थे। इस पूरे वाकये ने हमें ऐहसास कराया है उन हंसते हुए चेहरों के पीछे छुपे दर्दा का। भगवान जाने ऐसा क्या हुआ होगा जिसने उन्हें ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। खासकर इसलिए क्योंकि तीन सालों में मैंने उन्हें सेट पर कभी परेशान नहीं देखा'।

पाठको की राय