सुलतानपुर : सो रहे मां-बेटे जिंदा जले, मौत से परिवार में मचा कोहराम
सुलतानपुर
सुलतानपुर जिले में कमरे के अंदर सो रहे मां-बेटे की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जलकर मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पूरे रघुवीर मजरे सुखबडेरी गांव में सुबराता उम्र लगभग 50 वर्ष अपने बेटे सूरज यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व.कन्हैयालाल के साथ शाम को खाना पीना खाकर कमरे के अंदर सो रहीं थीं। अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से कमरे के अंदर आग लग गई। आग से मां बेटे का आधा शरीर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना गांव वालों को पता भी नहीं चल सकी. भोर सुबह चार बजे के करीब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले, तब देखा कि कमरे के ऊपर धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने कमरा खोला देखा कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। मां बेटे की जलकर मौत हो गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची परंतु तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने इससे पहले आग बुझा दिए थे। मां बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। धनपतगंज पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धनपतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां बेटे की कमरे के अंदर पहले ही जलकर मौत हो गई है। आग लगने का पता किसी को नहीं चल सका।

पाठको की राय