सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से 5 लोगों की मौत
पुणे
सीरम इंस्टीट्यूट आग हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी साझा की है। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास यह आग लगी थी। पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट में यह आग लगी थी। जिस को बुझाने का प्रयास अभी भी शुरू है।
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट की नई इमारत में लगी आग को दोपहर से ही बुझाने का प्रयास शुरु है। तकरीबन 2 घंटे ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन यह आग अभी तक नियंत्रण में नहीं आई है। सौभाग्य से इस इमारत में कोविडशील्ड का काम नहीं चल रहा था बल्कि इसे बनाने का काम दूसरी इमारत में शुरू था। जिस वजह से कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही है। इमारत में लगी आग पर भारतीय जनता पार्टी की विधायक मुक्ता तिलक और बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने शक जताया है। दोनों नेताओं ने सवाल उठाया है कि यह आग खुद लगी है या फिर लगाई गयी है।
दमकल विभाग के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से तकरीबन 2:30 पर आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची है। आग को बुझाने का प्रयास शुरू है। अभी तक आग लगने की वजह या फिर आग में कितना नुकसान हुआ है यह नहीं पता है। इन तमाम बातों पर जांच बाद में की जाएगी। फिलहाल आग को बुझाना पहली प्राथमिकता है।
कोविडशील्ड को कोई खतरा नहीं
जिस जगह पर कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया जाता है। वह जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। इस जगह के दूसरी तरफ का जो गेट है वहां पर आग लगी है। जिसकी वजह से कोरोना वैक्सीन को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। कोविड शील्ड गेट नंबर 3, 4 और 5 के परिसर में सुरक्षित है।

पाठको की राय