Wednesday, October 21st, 2026

सीएम शिवराज के साथ हुई ट्राइडेंट ग्रुप के अफसरों की चर्चा, 6500 करोड़ का होगा निवेश

भोपाल
प्रदेश में एक औद्योगिक समूह द्वारा जल्द ही 6500 करोड़ का नया निवेश होने जा रहा है। दो साल में किए जाने वाले इस निवेश से प्रदेश के 15000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस ग्रुप के अफसरों की चर्चा के बाद इस पर सहमति बनी है। सबसे पहले यह औद्योगिक ग्रुप नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्लांट लगाने का काम करेगा।

सीएम चौहान के साथ आज हुई अफसरों की चर्चा के दौरान यह जानकारी दी गई कि ग्रुप प्रदेश में नए निवेश करेगा। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में भी इसकी भागीदारी बढेÞगी। यह ग्रुप अर्न, लर्न एंड ग्रो के सिद्धांत पर काम कर निवेश बढ़ाने का काम एमपी में करने वाला है। मंत्रालय में उद्योग विभाग तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह जानकारी दी गई कि ग्रुप के  अभी प्रदेश में तीन लोकेशन में पांच टेक्सटाइल प्लांट चल रहे हैं। अब जल्द सीहोर जिले के बुदनी के पास नर्मदा नदी के प्रदूषण मुक्ति के लिए इस ग्रुप द्वारा काम शुरू करने की तैयारी है।

 

#सीएम शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय