Tuesday, October 20th, 2026

सिरफिरे युवक ने घर के बाहर खड़े 7 वाहनों में किया आगजनी,पकड़ाया

रायपुर
शहर में घर के बाहर खड़े वाहनों पर आगजनी के पहले भी कई मामले हो चुके हैं। शनिवार को फिर ऐसी हुई घटना हुई जिसमें नर्मदापारा इलाके में घर के बाहर खड़े 7 अलग-अलग वाहनों (4 बाइक, 2 कार और 1 जीप) को एक सिरफिरे युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में युवक का दिमागी हालत ठीक न होना बताया गया है।

घटना के जानकारी मिलने पर सबसे पहले मनमोहन नाम के व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, और पुलिस को बुलाया। फौरन पहुंची फायर फाइटिंग टीम ने आग पर काबू पा लिया। मगर एक कार को छोड़ लगभग सभी 6 गाडिय़ां पूरी तरह से खाक हो चुकी थीं।

पुलिस ने मुहल्ले में कुछ मकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस जांच में एक शख्स पेट्रोल की बोतल लेकर घूमता दिखा। पुलिस ने आस-पास के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की। यह बदमाश नर्मदापारा का ही रहने वाला निकला। पुलिस ने इसे पकड़ लिया। बात-चीत में इसने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। बड़ी मुश्किल से अपना नाम ललित नायडू बताया। इसके घर वालों से भी अब पुलिस संपर्क कर रही है। इसकी दिमागी स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही। गंज थाने की पुलिस अब इस युवक का मेडिकल टेस्ट भी करवा रही है, यह जानने की कोशिश जारी है कि आखिर क्यों इसने इस घटना को अंजाम दिया। 

 

Source : Agency

पाठको की राय