Wednesday, October 21st, 2026

सिर पर लोहे का भारी सामान गिरने से श्रमिक की मौत

रायपुर
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेज टू में स्थित जीआर स्पंज में बुधवार की देर रात रात फर्नेस में काम रहे मध्यप्रदेश के सिंगरौली का रहने वाले मजदूर शिरोमन साकेत पर लोहे का भारी सामान गिर जाने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल सिलतरा पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिलतरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन ने से मिली जानकारी के अनुसार जीआर स्पंज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्लेट हेल्पर का काम करने वाला शिरोमन साकेत अपने कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान क्रेन आॅपरेटर ने क्रेन को आगे बढ़ाया और उसमें रखा लोहे का भारी सामान सीधे शिरोमन साकेत के सिर पर जा गिरा जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जकेस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। शिरोमन मध्यप्रदेश के सिंगरौली का रहने  वाला है और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

 

#श्रमिक की मौत

Source : Agency

पाठको की राय