सिनेमा हाल,वाटर पार्क,स्वीमिंग पूल जाने वालों के लिए खुशखबरी
रायपुर
कोरोना संक्रमण की दर कम होने के साथ ही फिल्म मनोरंजन की रौनक लौटेगी। राजधानी में अब पूरी बैठक क्षमता के साथ फिल्मों का प्रदर्शन होगा। केंद्र सरकार से एसओपी आने के बाद राज्य सरकार ने भी इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से ही सिनेमा हॉल संचालकों ने तैयारी पूरी कर ली है।
रायपुर कलेक्टर ने राजधानी में अब वाटर पार्क और स्वीमिंग पुल को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि स्वीमिंग पुल और वाटर स्पोर्ट्स के लिए कड़े नियम लागू किये गये हैं।सिर्फ क्षमता से सिर्फ 50 फीसदी लोग ही अब स्वामिंग पुल या वाटर स्पोर्ट्स पार्क में जा सकेंगे। सीसीटीवी लगाने, सामान का आदान प्रदान ना करने, गुटखा खाकर नहीं थूकने जैसे 15 शर्तों को जोड़ा गया है।
#सिनेमा हाल#वाटर पार्क#स्वीमिंग पूल

पाठको की राय