Tuesday, October 20th, 2026

सागर के जैन समाज से सीखें मदद के सबक

( अमिताभ पाण्डेय )

भोपाल । ( अपनी खबर )
अचानक आई आपदा से प्रभावित किसी परिवार की तत्काल मदद कैसे की जाती है ?
यह मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर सागर में रहने वाले जैन समाज के लोगों से भी सीखना चाहिए।
वहां आगजनी में एक दुकानदार का पूरा सामान खत्म हो गया । इस हटना के बाद  हैरान परेशान दुकानदार दिनेश जैन और उनके भाई  समझ नहीं पा रहे थे कि अब क्या किया जाए ?
ऐसे में मदद के लिए जैन समाज ने हाथ बढ़ाया ।
जैन बंधुओं ने केवल 4 घंटे में 11 लाख रुपए ज्यादा की राशि एकत्र करके आगजनी से नुकसान उठाने वाले दुकानदार को दे दी।
अभी मदद का सिलसिला रुका नहीं है।
 जैन बंधुओं ने 16 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक सहायता करने का वचन दिया है।
उल्लेखनीय है कि सागर नगर की वर्णी कॉलोनी में स्थित शिल्पी कार्ड गैलरी की दुकान में पिछले दिनों आग लग गई ।
 आग इतनी तेजी से फैली कि देखते देखते दुकान का पूरा सामान जल गया।
अचानक हुई इस घटना से दुकान चलाने वाले दिनेश जैन और उनके परिवार जन समझ नहीं पा रहे थे कि अब क्या होगा ?
उनके दुख और भारी नुकसान को संवेदनशील लोगों ने समझा। नुकसान की भरपाई को लेकर जाने माने  समाजसेवी मुकेश जैन ढाना ने प्रयास शुरू किए।
उनकी पहल पर सागर शहर के  सकल दिगंबर जैन समाज  ने मात्र 4 घंटे में 14 लाख रुपए देने  की घोषणा कर दी ।
यह राशि सभी  जैन बंधुओं की सक्रियता से एकत्र भी होने लगी।
इसकी पहली किस्त के रूप में 11 लाख रुपए की राशि  कार्ड गैलरी नामक दुकान  के संचालक दिनेश जैन शिल्पी, राजेश जैन प्रदीप जैन को दे दी गई ।
राशि देने के लिए समाज के प्रमुख समाज सेवी  देवेंद्र जैन स्टील, मुकेश जैन ढाना, ऋषभ बांदरी, सट्टू कर्रापुर, ऋषभ जैन लालो, तरुण जैन कोयला, मनोज जैन लालो, अनिल जैन कार्ड पैलेस, सुनील जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन निश्चय, दिव्यांश जैन उनकी दुकान पर पहुंचे ।
यह राशि देने के बाद सभी जैन बंधुओं ने कहा कि शेष बची हुई राशि बहुत जल्दी पीड़ित परिवार को सौंपी जाएगी ।
यह बताना जरूरी होगा कि जैन समाज के कुल  88 लोगों ने अपनी ओर से लगभग 16 लाख राशि देने की घोषणा की थी और 62 लोगों ने अब तक अपनी राशि जमा करा दी है।
 शेष राशि प्राप्त होते ही आगजनी से प्रभावित दुकानदार के परिवार को सौंपी जाएगी।
इसमें सर्वाधिक 2 लाख की राशि भामाशाह परिवार के महेश बिलहरा और 1 लाख की राशि सट्टू कर्रापुर ने दी है।
इस बारे में समाजसेवी मुकेश जैन  ढाना मानते हैं कि एकजुटता, सक्रियता और मदद की भावना से किसी आपदा पीड़ित , गंभीर  बीमार  को तत्काल राहत सरकार का इंतजार किए बिना जनसहयोग से दी जा सकती है।
सागर के समाजसेवियों का यह सहयोग अन्य शहरों के लिए मिसाल बनेगा , ऐसा विश्वास है।
( अमिताभ पाण्डेय स्वतंत्र पत्रकार हैं , उनसे मोबाइल नंबर 9524466269 पर संपर्क किया जा सकता है। )

 

Source : Agency

पाठको की राय