साउथ सुपरस्टार प्रभास करोड़ों के कर्ज तले डूबे
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जिससे सुपरस्टार प्रभास के चाहने वाले करोड़ों लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। सामने आ रही ताजा खबरों की मानें तो बाहुबली स्टार प्रभास पर 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है। जिससे इस वक्त प्रभास काफी परेशान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास पर ये कर्ज उनकी प्रोडक्शन कंपनी यूवी क्रिएशन्स और वी सेल्युलाइड के नुकसान में जाने की वजह से चढ़ा है। सुनने में आ रहा है कि कोरोना वायरस के चलते सुपरस्टार प्रभास की कंपनियों को खासा नुकसान हुआ है जिसकी वजह से एक्टर पर करोड़ों रुपयों का कर्ज चढ़ गया है। साल 2020 में दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस की मार ने फिल्म जगत को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री पर ही करोड़ों रुपयों की चपेट लगी है। जिसमें सुपरस्टार प्रभास की कंपनी भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की कंपनी वी सेल्युलाइड को भारी नुकसान हुआ है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो करीबी सूत्रों ने बताया है कि प्रभास की यूवी क्रिएशन्स और वी सेल्युलाइड पर, दोनों को मिलाकर 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है।

पाठको की राय