साइंस कॉलेज स्टेडियम में होगा 21 को डॉग शो
रायपुर
रायपुर के श्वान प्रेमियों के द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सम्मिलित प्रयास के साथ डॉग शो का आयोजन साइंस कॉलेज, ग्राउण्ड हॉकी स्टेडियम के समीप 21 फरवरी दोपहर दो बजे से किया जा रहा है।ं पदाधिकारियों ने बताया कि रायपुर केनल क्लब की तरफ से इस डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है।इसमें रायपुर शहर के अतिरिक्त भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, भाटापारा, अंबिकापुर आदि संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और झारखण्ड के श्वान भी प्रतिभागी होंगे। इस डॉग शो में भारतीय (देसी) प्रजाति के श्वान को निश्शुल्क प्रवेश प्रदान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उक्त डॉग शो में प्रोफेशनल और नॉन - प्रोफेशनल वर्ग के अंतर्गत प्रत्येक प्रजाति के श्वान को मेल - फीमेल - पपी इत्यादि विभिन्न उपवर्गों के अंतर्गत पुरस्कृत किया जाएगा। श्वान को देखने - परखने के लिए निर्णायकगण के रूप में ख्याति प्राप्त पशु चिकित्सक नागपुर के डॉ. अनूप राठी और लब्ध प्रतिष्ठित अनुभवी डॉग ब्रीडर दिल्ली के बृजेश कुमार उपस्थित रहेंगे।कोविड -19 की महामारी को देखते हुए संपूर्ण शासकीय दिशा-निदेर्शों के अनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को दो बार पूर्णत: सेनीटाइज किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक आंगतुक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर निजी सुरक्षाकर्मी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रायपुर केनल क्लब के वरिष्ट सदस्य शाश्वत शुक्ला, शरद ठाकुर, प्रवेश शर्मा, आशीष काशी उपस्थित रहे।

पाठको की राय