सांसद गुमानसिंह डामोर के प्रयास से इन्दौर-दाहोद रेलवे लाईन का काम तेजी से होगा
( सुधीर शर्मा )
झाबुआ । ( अपनी खबर )
पिछले कई वर्षों से प्रस्तावित इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन का काम अब फिर तेजी से होगा।
रतलाम झाबुआ के सांसद गुमानसिंह डामोर के प्रयास से लम्बे समय से होल्ड किये गए इस काम को अब गति मिलेगी ।
उल्लेखनीय है कि इस रेलवे लाइन के लिए प्रारंभिक काल केवल 350 करोड़ रु. का बजट था, जो धीर धीरे बढ़ता गया। भूमि अधिग्रहण समय पर नहीं होने से भी देर हुई।
सांसद श्री डामोर ने सदन में शून्यकाल के दौरान इंदौर-दाहोद रेल लाइन का मामला उठाया। उन्होने कई बार पत्राचार के माध्यम से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को भी इसके बारे में बताया। इस कार्य के लिये रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने का भी प्रयास किया गया ।
सांसद गुमानसिंह डामोर ने अपनी खबर से चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे लाइन के काम को पुनः शुरू करने की केन्द्र सरकार एवं रेलमंत्री से मंजूरी मिल गई है।
यह बताना जरूरी होगा कि है इन्दौर दाहोद रेल लाइन बिछाने से पहले अर्थ वर्क और नई पुल-पुलिया के निर्माण के काम प्रस्तावित था जिसे अब पूरी गति के साथ पूरा किया जावेगा । इसके लिये केन्द्र सरकार एवं रेल मंत्रालय ने पैसे की कमी नही आने की बात भी कहीं है । सांसद श्री डामोर ने अपने जनजातीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए आशा की है कि अतिशीघ्र ही इस रलवे लाईन का काम पूरा हो जाएगा।

पाठको की राय