सांसद शताब्दी रॉय कल छोड़ सकती है TMC ,फेसबुक पोस्ट पर दिए संकेत
बीरभूम
जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं टीएमसी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अब बीरभूम की टीएमसी सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए संकेत दिया है कि 'पार्टी में कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने में लगे हैं'। अपने राजनीतिक करियर के बारे में शताब्दी बड़ा फैसला ले सकती हैं, इसके लिए उन्होंने 16 जनवरी दोपहर 2 बजे का समय भी तय किया है।
शताब्दी ने कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं बीरभूम में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिखाई देती। मैं कैसे शामिल होऊं जब मुझे उनका शेड्यूल ही पता नहीं रहता? मुझे लगता है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं वहां रहूं।'
एक फेसबुक पोस्ट में बीरभूम से सांसद और एक्ट्रेस शताब्दी रॉय ने लिखा, 'मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रही हूं. मुझे अपने लोगों के साथ रहना पसंद है. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि मैं आप सबके साथ रहूं. अक्सर मुझे कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है, मैं क्या कर सकती हूं?'
आगे टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने लिखा, 'आप सभी ने मेरा समर्थन किया है, 2009 से मुझे लोकसभा भेजा है. मुझे आशा है कि भविष्य में भी आपका समर्थन प्राप्त होगा. मेरे सांसद बनने से बहुत पहले बंगाल के लोग मुझे अभिनेत्री शताब्दी रॉय के रूप में प्यार करते थे. मैं अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखूंगी.'
फेसबुक मैसेज में टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने लिखा, 'अगर मैं कोई निर्णय लेती हूं तो मैं इसे 16 जनवरी को 2 बजे घोषित करूंगी. मैं काम करने की पूरी कोशिश करती हूं, यहां तक कि दुश्मन भी इसे स्वीकार करते हैं. इसलिए इस नए साल में मैं एक निर्णय लेने की कोशिश में हूं, ताकि मैं आपके साथ पूरी तरह से रह सकूं.'

पाठको की राय