Tuesday, October 20th, 2026

सर्व ब्राम्हण समाज संगठन जिला सागर ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

 

  सागर  

सर्वब्राम्हण समाज संगठन जिला सागर द्वारा मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चैहान को तीन सूत्रीय मांग पत्र पुलिस लाईन हैलीपेड पर पहुंचकर  ज्ञापन सौंपा जिसमें भगवान परशुराम मंदिर एवं भवन हेतु नजूल की भूमि उपलब्ध कराने, नय वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से पंडित पुजारियों को मानदेय राशि उनके खाते में पहुंचाना सुनिश्चित कराने, एवं सवर्ण आयोग की जो आपने घोषणा की है उसे शीघ्र ही वित्तीय वर्ष में अमल में लाया जाए जिससे गरीब ब्राम्हणों को उसका लाभ मिल सके का ज्ञापन सौंपा जिसमें बाघराज मंदिर परिसर में रिक्त पड़ी नजूल की एक एकड़ भूमि मंदिर व भवन के लिये न्यूनतम राशि पर उपलब्ध कराये जाने हेतु मांग की है जिसमें ब्राम्हण समाज सहित सर्व समाज के सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सहित शादी विवाह भी वहां से सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही प्रदेश भर के पंडित पुजारीयों को विधिवत उनका पंजीयन कराकर के उनके लिये वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से पंडित पुजारियों के कल्याण व उनकी धार्मिक कार्य में रूचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय मानदेय अनुसार राशि का भुगतान उनके खाते में पहंुच जाए ऐसी व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही सवर्ण आयोग की घोषणा पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये साधुवाद दिया है वित्तीय वर्ष मे ही सवर्ण आयोग का गठन शीघ्र किया जावे जिससे गरीब ब्राम्हण परिवार को सवर्ण आयोग की योजनाओं का लाभ मिल सके। ज्ञापन सौपने वालों में जिलाध्यक्ष पं. देवीप्रसाद दुबे, जेपी पांडेय, सुखदेव प्रसाद तिवारी, रामअवतार पांडेय, डाॅ. अनिल तिवारी, अनुराग प्यासी, शिवशंकर मिश्रा, अनिल दुबे, रामशर्मा, नीरज पांडेय, रविन्द्र अवस्थी, विकास बेलापुरकर, मुकेश नायक, पवन गौतम, कपिल स्वामी, अरूण दुबे, चंदुशुक्ला, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय