सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण
रायपुर
72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रोहणीपुरम में ध्वजारोहण के साथ विविध आयोजन छात्र समूह के बीच कोविड 19 के नियमों के तहत किए गए। जिसमें बच्चों ने राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत गीत व भाषण से अपनी प्रस्तुति मंच पर रखी। वहीं स्कूल के आचार्यों व दीदीयों ने राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि टी आर साहू,विशेष अतिथि तुलसीराम साहू व अध्यक्षता महेश बैस,व्यवस्थापक रहें। इनके अलावा बालिका विद्यालय की प्राचार्य डा.इरावत भूषण परगनिहा व बालक विद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार पांडे, पत्रकार प्रहलाद दमाहे विशेष तौर उपस्थित थे। इस मौके पर उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया,वहीं अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह भी बताया गया कि कोरोनाकाल का यह समय हर क्षेत्र को प्रभावित करने वाला रहा है, जिसमें शैक्षणिक सत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर के बालक व बालिका माध्यम के स्कूलों में आन लाइन पढ़ाई के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम पूरा कराने की महती जिम्मेदारी स्कूल के आचार्यों व दीदीयों ने निभाई है इसके लिए पूरी स्कूल टीम बधाई के पात्र हैं। पालकों व बच्चों ने इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे सालाना परीक्षा की तैयारी में जुट जाने मार्गदर्शित किया गया।

पाठको की राय