सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सपा की मजबूती का संकल्प
आगरा
सपा ने रविवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके आदर्श पर चलकर सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। अमांपुर क्षेत्र में खुशकरी चैराहा नगला कटीला सपा नेता ठाकुरदास लोधी उर्फ फौजी के स्कूल पर हुई सभा में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मैनपुरी खुमान सिंह वर्मा ने सरदार पटेल के देश की एकता के लिए किये गये योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं. देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सभी समाजवादी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सपा को मजबूती से आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लेकर जाएंगे।
Source : Agency

पाठको की राय