Wednesday, October 21st, 2026

सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले, किसान आंदोलनकारियों को रिहा करे: महापंचायत

जींद
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की अगुवाई में हरियाणा के जींद जिले में सैकड़ों गांवों की महापंचायत हुई। यह महापंचायत कंडेला गांव के पास राजीव गांधी स्टेडियम में हुई, जहां 7 एकड़ भूमि पर हजारों किसान जुटे। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य नेता राकेश टिकैत, बलबीर सिंह राजेवाल, रतन सिंह मान, गुरनाम सिंह चढ़ूनी जैसे नेता कंडेला पहुंचे। महापंचायत की अध्यक्षता कंडेला खाप के प्रधान एवं सर्वजातीय खाप के संयोजक टेकराम ने भी की। वहां इन नेताओं द्वारा केंद्र सरकार से कानून वापसी मांग की गई।
 
कंडेला की महापंचायत में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार को चेताते हुए कहा कि, तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि, सरकार कानून ही वापस ले, इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है। साथ ही आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। राकेश टिकैश ने कहा कि, मोदी सरकार यदि बात नहीं सुनेगी, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। टिकैत बोले कि, हमने अक्टूबर तक समय दिया। यदि सरकार बाज नहीं आई तो हर राज्य में किसान आंदोलन करेंगे। सरकार को बेबाक अंदाज में चुनौती देते हुए राकेश टिकैत ने महापंचायत के स्टेज से कहा कि, ''हमने अभी सरकार से बिल वापस की बात कही है, लेकिन अगर हमने गद्दी वापसी की बात कर दी तो सरकार का क्या होगा? अभी समय है सरकार संभल जाए!''

 

 

#जींद महापंचायत की मांग

Source : Agency

पाठको की राय