Tuesday, October 20th, 2026

समीक्षा बैठक: टीकाकरण चुनाव की तैयारी की तरह: डॉ. हर्षवर्धन

 नई दिल्ली                     
 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि हेल्थ वर्कर्स की लिस्ट बना ली गई है और उसे कोविड प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के साथ कोविड-19 टीकाकरण के लिए दो जनवरी को होने वाले ड्राइ रन के लिए समीक्षा बैठक की।उन्हाेंने कोरोना के टीकाकरण को देश में होने वाले चुनाव की तरह बताया। 

बैठक के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ''जैसे हम चुनाव के दौरान तैयारी करते हैं, उसी तरह हमें सभी मेडिकल टीमों के प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी से प्रशिक्षित करने की जरूरत है।'' उन्होंने आगे बताया कि नेशनल लेवल पर दो हजार मास्टर ट्रेनर्स होंगे। देश के राज्यों और जिलों में ट्रेनिंग जारी है। यह पूरी प्रक्रिया चुनाव कराने के समान है, जहां एक बूथ पर टीम को भी प्रशिक्षित किया जाता है।

 

#डॉ. हर्षवर्धन

Source : Agency

पाठको की राय