Thursday, October 22nd, 2026

समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड, महिला कर्मचारी से करते थे डबल मीनिंग बातें और रात में फोन

लखनऊ 
गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नदीम सिद्दीकी तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिए गए हैं। शुरुआती जांच में उन पर अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारियों के साथ द्विअर्थी बातचीत करने और अनावश्यक देर रात उन्हें फोन पर परेशान करने के आरोप सही पाए गए।

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के.रवीन्द्र नायक ने इस बारे में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अपने पद के दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने, अधीनस्थ महिला कर्मी के प्रति असहज व असम्मान कृत्य करने के आरोप सही पाए गए हैं। इन आरोपों के चलते गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें उ.प्र.सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के नियम तीन और सरकारी कर्मचारियों की आचरण यथासंशोधित नियमावली-2014 के नियम चार के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ  बाल विकास विभाग के 4 जून 2014 के शासनादेश के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई है।

 

#समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

Source : Agency

पाठको की राय