Tuesday, October 20th, 2026

समर्थन मूल्य पर खरीदी उड़द बेचेगी सरकार, किसानों को जारी रहेगा बिना ब्याज कर्ज वितरण

भोपाल
किसानों को इस साल भी बिना ब्याज के कर्ज-प्रदेश के किसानों को  अल्पअवधि के लिए शून्य फीसदी ब्याज पर दिया जाने वाला कृषि ऋण इस साल भी मिलेगा। सहकारी बैंको के जरिए किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देने की योजना को इस वर्ष भी लगातार जारी रखे जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर पिछले दो साल में प्राइज सपोर्ट स्कीम एमएसपी पर तय उपार्जन लक्ष्य  3 लाख 45 हजार टन से अधिक खरीदी गई उड़द के निस्तारण की योजना पर भी कैबिनेट में चर्चा की गई। अधिक खरीदी गई 63 हजार 398 टन उड़द अभी गोदामों में रखी हुई है। इसके खराब होने की संभावना है इसलिए राज्य सरकार इस उड़द को नागरिक आपूर्ति निगम और राज्य सहकारी विपणन संघ के जरिए खुले बाजार में बेचेगी।  

मैप आईटी के तहत होने वाले सारे काम अब राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को हस्तांतरित किए जाएंगो।  इसमें सभी काम, उत्तरदायित्व , सम्पत्ति और दायित्व  निगम को ट्रांसफर किए जाएंगे। राष्टÑीय कैडेट कोर निदेशालय को अकादमी गठित करने के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को बैंको से लिए जाने वाले कर्ज पर गारंटी  देने पर भी कैबिनेट में चर्चा की गई।

 

#समर्थन मूल्य

Source : Agency

पाठको की राय