Tuesday, October 20th, 2026

सबसे सस्ते प्लान में BSNL ने मारी बाजी, एयरटेल और वोडा-आइडिया छूटे पीछे

 नई दिल्ली  
सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान और उस पर मिलने वाले फायदे के मामले में बीएसएनएल (BSNL) ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) दोनों को पीछे छोड़ दिया है। बीएसएनएल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 18 रुपये का है। वहीं, वैलिडिटी के साथ आने वाला एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 19 रुपये का है। BSNL ने अपने 18 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स को बढ़ा दिया है। तो आइए जानते हैं कि बीएसएनएल के 18 रुपये वाले प्लान में अब क्या-क्या फायदे मिलने लगे हैं और यह किस तरह से एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान से बेहतर है। 


 BSNL का 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) सभी सर्किल्स के लिए है। प्लान में किए गए बदलाव 5 फरवरी 2021 से लागू होंगे। इस प्लान में अब वॉइस कॉल्स, विडियो कॉल्स, डेटा और SMS बेनेफिट्स का कॉम्बो ऑफर मिलने लगा है। बदलाव के बाद BSNL के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ विडियो कॉल्स का फायदा मिलने लगा है। प्लान में 1GB डेटा मिलेगा। साथ ही, 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।   

 

#BSNL

Source : Agency

पाठको की राय