Thursday, October 22nd, 2026

सफर के दौरान यात्रियों को मिलेगी बेहतर खान-पान की सुविधा, हाईवे किनारे बनेंगे नैनो मार्केट

 पटना 
सफर के दौरान यात्रियों को अब खान-पान की बेहतर सुविधा मिलेगी। खरीदारी के लिए सड़क से उतरकर कहीं दूर जानें की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवे के किनारे ही नैनो मार्केट होगा। इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम, क्रॉफ्ट शॉप, ढाबा से लेकर बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था होगी। लोगों को यह सुविधा देने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के बिहार के अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल, सड़क से लंबी दूरी तय करने वालों को अक्सर खान-पान की समस्या होती है। खासकर अगर कोई शहर इलाके से हटकर खाना खाने या आराम करना चाहें तो उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि नेशनल हाईवेे के किनारे हर 40 से 60 किलोमीटर की दूरी पर ऐसी व्यवस्था हो, जिससे सड़क से सफर करने वाले यात्रियों को सभी तरह की सुविधा मिल जाए। लेकिन यह मार्केट टोल प्लाजा से कम से कम एक किलोमीटर की दूरी पर होगा ताकि जाम न लगे। अगर कोई धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटकीय स्थल होगा तो उसके आसपास वाले स्थानों को तवज्जो दिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि यात्रियों को सुविधा सड़क के दोनों किनारे मिलेगी ताकि किसी को सड़क पार कर इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आना-जाना नहीं पड़े।

 

Source : Agency

पाठको की राय