Wednesday, October 21st, 2026

सतनामी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 31 को

रायपुर
सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन खालसा स्कूल परिसर में 31 जनवरी को आयोजित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश से भी विवाह योग्य युवक-युवती शामिल होंगे।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष जयबहादुर बंजारे एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पप्पू बंजारे ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल परिचय सम्मेलन का आयोजन नहीं किया गया था और अब राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद विवाह योग्य सतनामी युवक-युवती का प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन 31 जनवरी को खालसा स्कूल रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सम्मेलन में आने वाले युवक-युवती का बायोडाटा समाज की पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए अग्रिम पंजीयन न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में किया जा रहा है। प्रतिभागी अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं संपूर्ण बायोडाटा के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन कार्यालय रायपुर में कार्यालय प्रभारी कृष्णा कोसले से 9907971178 से सुबह 11 से शाम पांच बजे तक संपर्क करके पंजीयन करा सकते है।

 

Source : Agency

पाठको की राय